द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण (Dravya Vachak Sangya In Hindi): द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं: संज्ञा हिंदी व्याकरण का एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है। संज्ञा किसे कहते हैं और इसके भेद को हम विस्तार से आपको बता चुकें हैं। जिस आप हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। इस लेख में हम आपको द्रव्यवाचक संज्ञा के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे कई परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं। यहाँ इस लेख में हमने द्रव्यवाचक संज्ञा और उसके उदहारण के बारे में बताया है। अगर आप द्रव्यवाचक संज्ञा के बारे में पढना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें। इस लिख में हमने द्रव्यवाचक संज्ञा (Dravya Vachak Sangya) के बारे में बताया है।

द्रव्यवाचक संज्ञा (dravya vachak sangya in Hindi)
द्रव्यवाचक संज्ञा किसी भी तरल, धातु, ठोस, द्रव्य और पदार्थ का बोध कराती है। आपको बताते हैं कि सोना, चांदी, पानी, लोहा, दही दूध आदि सभी द्रव्यवाचक संज्ञाएं हैं। सीधे शब्दों में कहें तो “द्रव्यवाचक संज्ञा” ऐसे पदार्थ का बोध कराती है जिससे वो वस्तु बनाई गई है।
ठोस पदार्थ | लोहा, चांदी, सोना, तांबा आदि |
गैसीय पदार्थ | ऑक्सीजन, Co2, हीलियम, नाइट्रोजन आदि |
द्रव्य पदार्थ | तेल, पानी, पेट्रोल दूध आदि |
द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण (Dravya Vachak Sangya ke udaharan)
राकेश ने डॉक्टर से चांदी का दांत लगवा लिया।
यहाँ पर चांदी द्रव्यवाचक संज्ञा है। क्योंकि यह एक ठोस पदार्थ है।
प्लास्टिक हमारे वातावरण के लिए हानिकारक पदार्थ है।
प्लास्टिक भी एक ठोस पदार्थ है जिससे कई वस्तुएं बनाई जाती है। यह भी एक ठोस वाचक संज्ञा है।
तांबे और एल्यूमीनियम का उपयोग बिजली के तार बनाने के लिए किया जाता है ।
तांबा और एल्यूमीनियम ऐसी धातु है जिससे बहुत सारी चीज़े बनाई जाती है। इसलिए यह भी एक द्रव्यवाचक संज्ञा होगी।
सूरज ने कांच की खिड़की तोड़ दी।
कांच भी एक ठोस पदार्थ है जिससे कई सारी चीज़े बनाई जा सकती है। इसलिए ये भी एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।
लोहे से बने दरबाजे बहुत मजबूत होते हैं।
यहाँ पर लोहा एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।
द्रव्यवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण वाक्य
- आजकल लोहा बहुत महंगा हो गया है।
- तेल के दाम बहुत अधिक बढ़ चुकें हैं।
- जल के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।
- गाय का घी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- सोना बहुत ही महंगी धातु है।
- इस बार गेंहू की फसल बहुत अच्छी हुई है।
- मुझे अधिक शक्कर वाली चाय पसंद नहीं है।
- दूध में कई प्रकार के पौषक तत्व मौजूद होते हैं।